हरदा : छीपाबड़ थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म, महिला थाने में नहीं लिखी रिपोर्ट, एसपी के पास पहुंची पीड़िता लगाई न्याय की गुहार
हरदा। छीपाबड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर रात में घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
पीड़िता ने हरदा पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत आवेदन देते हुए आरोपी पर कार्यवाही की मांग की।
महिला ने बताया कि। उसका पति खंडवा जेल में बंद है। मेरे दो छोटे-छोटे बच्चे जिसमें मेरा एक लड़का गुंगा है और उसकी उम्र 8 वर्ष तथा एक लड़की 5 वर्ष की है।
दिनांक 22.12.2025 को रात्री में जब में अपने बच्चों के साथ सो रही थी। तो रात 2 बजे एक युवक लालु पिता अखलेश जाति राठौर ने आकर। आकर छेड़-छाड़ कर (बालात्कार) किया।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पश्चात् जब मेरे व्दारा चिख पुकार करके अपने परिवारजनों जिसमें कि मेरे सास ससुर है को बुलाया तो वह लड़का घर से भाग गया। जिसकी मेरे व्दारा छिपावड़ थाने में रिपोर्ट करने जा रही थी ।
तो उक्त व्यक्ति व्दारा और तथा उसके दोस्तों के व्दारा मुझे तथा मेरे बच्चो को मारने कि धमकी दि जा गई। उसके उपरांत में महिला थाना में दिनांक 23.12.2025 को करने गई तो वहां भी मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं कि गई है।
महिला ने बताया कि उसके बाद हरदा पुलिस अधीक्षक के पास न्याय की उम्मीद लेकर आई हूं।महिला ने आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
इस संबंध में एडिशनल एसपी श्री मिश्रा ने कहा कि
मेरे पास आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी।

