jhankar
ब्रेकिंग
15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ... हंडिया : मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, हंडिया के एसआई जितेंद्र कुमार वैष्णव बने इंस्पेक्टर! रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ...

उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह सेवा प्रदायगी हेतु सामुदायिक सहभागिता सुदृढ़ीकरण पर रिफ्रेशर प्रशिक्षण-सह-समीक्षा बैठक सम्पन्न

हरदा  : “उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह सेवा प्रदायगी हेतु सामुदायिक सहभागिता सुदृढ़ीकरण” विषय पर होटल रुद्राक्ष पैलेस, हरदा में गुरुवार को पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों के साथ रिफ्रेशर प्रशिक्षण-सह-समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, बीएमओ, बीपीएम, सीएचओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का संचालन झपाइगो टीम द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण के दौरान समुदाय स्तर पर उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप संबंधी विकार की समय पर पहचान एवं प्रबंधन, रिकॉर्डिंग एवं रिपोर्टिंग प्रणाली, संशोधित उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह प्रोटोकॉल तथा ट्रांस फैट उन्मूलन पर विस्तृत चर्चा की गई।

- Install Android App -

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ आईएएस डॉ. मनोहर अग्नानी, कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह तथा राज्य प्रमुख झपाइगो डॉ. ज्योति बेनावरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. मनोहर अग्नानी एवं कलेक्टर श्री जैन का मार्गदर्शन एवं सहयोग कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण रहा।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैन के सहयोग से कुल 75 गर्भावस्था-मान्य बीपी उपकरणों का वितरण किया गया। ये उपकरण सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रदान किए गए, जिन्हें संबंधित ग्राम के सरपंच एवं ग्राम पंचायत सचिव ने उनके साथ मिलकर प्राप्त किया। इन उपकरणों की खरीद हेतु आवश्यक राशि कलेक्टर श्री जैन द्वारा उपलब्ध कराई गई, जिससे गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण रक्तचाप जांच को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

बैठक में समुदाय की सहभागिता बढ़ाने, जन आरोग्य समितियों की भूमिका को सशक्त बनाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। झपाइगो टीम ने प्रतिभागियों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की रोकथाम और प्रबंधन को समुदाय स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।