jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

रीवा : पिस्टल अड़ाकर BJP नेता की किडनैपिंग, मांगे 1 करोड़ रुपए

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फिल्मी स्टाइल में गन प्वाइंट पर एक BJP नेता का अपहरण किया गया। उसे जंगल ले जाया गया। जंगल में कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर 1 करोड़ रुपए की मांग की। पूरा मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मामला रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत शाहपुर चौकी क्षेत्र का है। यहां एक युवती ने BJP नेता दिवाकर द्विवेदी पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही एक अश्लील वीडियो भी पेश किया है। इस वीडियो के आधार पर युवती ने BJP नेता पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

- Install Android App -

पूरा मामला सामने आने के बाद इसे लेकर BJP नेता दिवाकर द्विवेदी ने अपने किडनैपिंग और जबरन अश्लील वीडियो बनाने की बात कही है। BJP नेता दिवाकर द्विवेदी ने इस मामले को लेकर कहा कि उनका एक परिचित उन्हें जमीन दिखाने के बहाने लेकर गया था। इस दौरान उनकी गाड़ी में बैठे लोग गन प्वाइंट पर उन्हें जंगल ले गए। यहां जबरन कपड़े उतरवाए। इसके बाद एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करने लगे। इतना ही नहीं आरोपियों ने एक करोड़ रुपए की मांग भी की।

BJP नेता दिवाकर द्विवेदी ने एक युवती सहित 8 लोगों पर साजिश रचने और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। दिवाकर द्विवेदी का कहना है कि उन्हें झांसे में लेकर बुलाया गया और फिर जबरन वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया ताकि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके।