jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

भोपाल में डीएसपी पर सहेली के घर से मोबाइल और 2 लाख चुराने का आरोप

भोपाल। एमपी पुलिस को शर्मसार करने वाली एक घटना और घटी है। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एक डीएसपी पर सहेली के घर चोरी का आरोप लगा है। साथ ही सहेली ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं। महिला डीएसपी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी सहेली के घर से मोबाइल और दो लाख रुपए की चोरी की है।

DSP कल्पना रघुवंशी पर केस दर्ज
दरअसल, यह आरोप महिला डीएसपी कल्पना रघुवंशी पर लगा है। सहेली की शिकायत पर महिला डीएसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। जहांगीराबाद थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार महिला डीएसपी ने अपनी सहेली के घर से मोबाइल और दो लाख रुपए की चोरी की है। बताया जा रहा है कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद डीएसपी ने मोबाइल फोन लौटा दिए हैं। वहीं, दो लाख रुपए के साथ वह फरार हैं।

- Install Android App -

नहाने गई थी सहेली
सहेली ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि मैं नहाने गई थी। इसी दौरान कल्पना रघुवंशी घर में घुसीं। चार्जिंग में लगे फोन और बैग से दो लाख रुपए नगद लेकर चली गईं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद महिला डीएसपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस महकमे की फजीहत
गौरतलब है कि इस घटना ने पुलिस महकमे को एक बार फिर से शर्मसार किया है। कुछ दिनों अंदर एमपी पुलिस कई मामलों में फंस चुकी है। इसकी वजह से डैमेज कंट्रोल को लेकर पुलिस ने विभाग ने अपने ही अधिकारियों पर कार्रवाई की है। अब बताया जा रहा है कि चोरी के आरोपों में घिरी कल्पना रघुवंशी पर भी विभाग एक्शन ले सकती है। साथ ही कल्पना रघुवंशी को नोटिस भी जारी कर सकती है।