jhankar
ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू ग्वालियर में आधी रात को बेकाबू कार दो मंजिला मकान में घुसी, एक की मौत, तीन घायल, 125 किमी की रफ्तार ... भगवान वेंकटेश की भव्य शोभायात्रा निकली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

इंजन से उतरकर वंदे भारत ड्राइवर ने किया ऐसा काम, मचा बवाल!

ग्वालियर। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से जुड़ा एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंचने के बाद ट्रेन के इंजन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर ही पेशाब कर दी। यह घटना स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के सामने हुई, जिसका एक यात्री ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

- Install Android App -

जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि लोको पायलट अचानक इंजन से नीचे उतरा और बिना किसी हिचकिचाहट के ट्रैक पर ही पेशाब करने लगा। स्टेशन पर भीड़ भाड़ के बीच यह काम किया गया, जो रेलवे के स्वच्छ भारत अभियान को करारा झटका देता है। वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन में लोको पायलटों के लिए बेसिक सुविधाओं की कमी लंबे समय से एक मुद्दा रहा है, लेकिन स्टेशन पर उपलब्ध टॉयलेट का इस्तेमाल न करना बेहद लापरवाही पूर्ण है।

हालांकि लल्लूराम डॉट कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रेलवे के नियमों के अनुसार, स्टेशन पर रुकने के दौरान लोको पायलटों को स्टाफ टॉयलेट का उपयोग करने की सुविधा उपलब्ध होती है। इस घटना ने न केवल रेलवे की छवि को धूमिल किया है, बल्कि यात्रियों के बीच असुरक्षा और असुविधा की भावना भी पैदा की है।