jhankar
ब्रेकिंग
पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद शासकीय कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक की अनदेखी कांग्रेस ने लगाया प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप  तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी

रीवा: गायों की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ाया, हिंदू संगठन ने मचाया बवाल

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा के सेमरिया विधानसभा में गाय की हड्डियों से लदा ट्रक पकड़ाने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ट्रक को रोका। भारी मात्रा में हड्डियां होने की जानकारी मिलते ही बजरंग दल ने विरोध शुरू कर दिया और इसे गौ-आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया।

- Install Android App -

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बिना वैध दस्तावेजों के गाय की हड्डियों का परिवहन किया जा रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति नियंत्रण में रही। थाना प्रभारी विकास कपिश ने मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद किए जाने की बात कही जा रही है।