jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

सचिन ने बताया स्वीप शॉट खेलते समय ऋषभ के गिरने का कारण

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अक्सर स्वीप शॉट खेलते समय गिर जाते हैं। इसी को लेकर अब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि ऋषभ स्वीप शॉट खेलते समय जानबूझकर गिरते हैं ताकि संतुलन बना सकें। ऋषभ को इंग्लैंड दौरे में स्वीप शॉट खेलते समय चोट लग गयी थी। चौथे टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करते समय उनके पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था। इसी कारण वह अंतिम मैच से बाहर हो गए। ऋषभ के बार-बार स्वीप शॉट खेलने को लेकर तेंदुलकर ने कहा है कि इंग्लैंड में ऋषभ ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे लगता है कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में आवश्यक व्यावहारिकता के साथ अपने आक्रामक रुख को संतुलित बनाये रखना सीख लिया है। तेंदुलकर ने उस पैडल स्वीप शॉट पर भी बताया जिसे खेलते समय वह समय अक्सर गिर जाया करते हैं। तेंदुलकर का कहना है कि जमीन पर गिरने के बाद भी ऋषभ उस शॉट को खेलते समय कभी संतुलन नहीं खोते और उनका गिरना भी जानबूझकर होता है। तेंदुलकर ने कहा, उन्होंने जो स्वीप शॉट खेला, उसमें उन्हें गेंद के नीचे आकर उसे थोड़ा ऊपर उठाकर स्कूप करना पसंद है। वहीं लोग सोचते हैं कि वह गिर गए हैं, लेकिन यह जानबूझकर होता है जिससे वह गेंद के नीचे आ सकें। ऐसे शॉट खेलने का राज गेंद के नीचे आना है। इसलिए यह एक योजनाबद्ध गिरावट है, उनका संतुलन नहीं बिगड़ता। यह सब गेंद की लंबाई पर निर्भर करता है।

- Install Android App -

तेज गेंदबाज पर रिवर्स स्वीप जैसे शॉट को लेकर हो रही आलोचन पर तेंदुलकर ने कहा, ऐसे मौके आए जब लोगों को लगा कि उन्हें वह शॉट नहीं खेलना चाहिए, यह सही समय नहीं है पर ऋषभ जैसे खिलाड़ी को अकेला छोड़ देना चाहिए क्योंकि तब वह मैच बचाने के लिए खेल रहे थे। इसलिए उन्हें अलग रवैया अपनाना पड़ा।