jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

सीएबी के अध्यक्ष बन सकते हैं सौरव गांगुली

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली अब बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष बन सकते हैं। गांगुली इसके लिए चुनाव लड़ सकते हैं। गांगुली साल 2014 में सीएबी के सचिव रहे थे। वह साल 2019 में आम राय से बीसीसीआई अध्यक्ष बने थे। रिपोर्ट्स के अनुसार गांगुली पिछले कुछ माह से नियमित रूप से सीएबी के सदस्यों से बातचीत कर रहे हैं। सीएबी में भी गांगुली की वापसी को लेकर उत्साह का माहौल है।

- Install Android App -

सीएबी के एक अधिकारी ने कहा, ‘ वह प्रशासन में लौटना चाहते हैं। उन्होंने सीएबी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने का फैसला किया है। वहीं बीसीसीआई के संविधान के अनुसार उनके पास राज्य में कुल नौ साल में से पांच साल बचे हैं। ऐसे में वह सर्वसम्मति से चयनित होंगे या नहीं ये अभी तय नहीं है।’ वर्तमान में सीएबी अध्यक्ष गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष हैं उनका छह साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। इसके बाद उन्हें अनिवार्य कूलिंग-ऑफ टाइम के तहत पद छोड़ना पड़ सकता है। जिसके बाद सौरव पद संभाल सकते हैं