jhankar
ब्रेकिंग
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!

Seema Haider Big News : अचानक कहा गायब हो गए सीमा सचिन, लोग हो रहे परेशान, परिवार के लोग बोले

दिल्ली : सोशल मीडिया में छाई हुई सीमा और सचिन बीते कल से गायब है। लोग परेशान है। नोएडा के रबूपुरा में रह रही पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर लगातार दूसरे दिन भी किसी से नहीं मिली। हालांकि उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे प्रांत के लोग भी उससे मिलने के लिए आते रहे। पूरे दिन मीडिया कर्मियों का भी तांता लगा रहा। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जानकारी होने पर सीमा से मिलने आए राजस्थान के जयपुर रहने वाले प्रवीण मीणा व सौरभ ने बताया कि वह सीमा व सचिन के लिए उपहार देने के लिए उनसे मिलने के लिए आए थे। लेकिन सीमा के घर नहीं मिलने से उन्हें निराशा हुई है।
दोबारा मौका मिला तो मिलने के लिए फिर आएंगे। वहीं दूसरी ओर मंगल गीत गाती हुई दर्जनों महिलाएं टोली में सीमा व सचिन के घर पहुंची। लेकिन सीमा के घर नहीं मिलने से उन्हें भी निराशा ही हाथ लगी। सीमा के घर नहीं मिलने से क्षेत्र में तरह.तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि सीमा को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई है। तो कुछ लोगों में चर्चा है कि सीमा पाकिस्तान भाग गई है। स्वजन का दावा है कि सीमा व सचिन की तबीयत खराब चल रही है।

- Install Android App -

ये है मामला
ज्ञात हो कि पब्जी गेम खेलने के दौरान पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा हैदर रबूपुरा के रहने वाले सचिन के संपर्क में आ गई थी। दोनों में प्यार हो गया था। जिसके चलते सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ बिना दस्तावेजों के नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करके रबूपुरा में आकर रहने लगी थी।
जानकारी होने पर करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। बीते शुक्रवार को न्यायालय ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया है। तभी से सीमा हैदर रबूपुरा स्थित सचिन के घर पर रह रही है।

खबर स्त्रोत्र पूर्वांचल न्यूज