jhankar
ब्रेकिंग
बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज वालंटियर्स हेतु ई-कोर्ट सेवाओं एवं साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध यूनिसेफ के सहयोग से डाइट बागरुल में तीन दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न विशेष लोक अदालत से 14 चेक बाउंस मामलों का निपटारा, 36.37 लाख की राशि दिलाई गई रायपुर: संजय नगर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की जहर खाने से मौत, बैंक कर्ज को लेकर विवाद की बात एक...

Seoni Malwa : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग बस स्टैंड के पास में डूबेंगे कई क्षेत्र, नाले के ऊपर पिलर डालकर किया जा रहा है दुकानों का निर्माण

✍️✍️ के के यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग बस स्टैंड के पास नाले के ऊपर बन रही दुकान निर्माण को प्रशासन के द्वारा नहीं रोका जा रहा है जिससे आने वाली बारिश में शहर के कई क्षेत्र बारिश के पानी से भर जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी किसकी होगी
प्रशासन की लापरवाही के कारण शहर के बस स्टैंड के पास नाले के ऊपर पक्के पिलर डालकर दुकान का निर्माण नालों के किनारे किया जा रहा है लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे निर्माण कार्य करने वालों के हौसले बुलंद है। नियमों की अनदेखी करके पक्का निर्माण किया जा रहा है नियमों के मुताबिक नालों के किनारे से दूर निर्माण कार्य होना चाहिए।

नालों पर अतिक्रमण से तेज बारिश में नालों का बहाव डायवर्ट हो जाएगा। इसका खामियाजा आसपास के लोगों को बाढ़ के रूप में उठाना पड़ेगा। तेज बारिश होने की स्थिति में आसपास के रहवासियों की जानमाल खतरा हो सकता है। लोगों के घरों में बारिश का पानी भर जाएगा। अगर अधिकारी नालों का जायजा लिया जाए तो चौंकाने वाली स्थिति सामने आएगी आएगी तत्कालीन कलेक्टर के द्वारा इस काम को रोका गया था लेकिन कलेक्टर का स्थानांतरण होने के बाद फिर से दबंगों ने काम शुरू कर दिया है। लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई क्यों नहीं शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है जिम्मेदार अधिकारी भी यहां से निकलते हैं लेकिन कोई भी इस काम को रोक नहीं रहे हैं जिससे नागरिकों में नाराजगी है।

शासन के नियम के अनुसार नदी नाले के किनारे निर्माण करना अवैध माना जाता है लेकिन बस स्टैंड के पास नाले के किनारे ऊपर सेटिंग लगाकर पानी का रुख मोड़ कर निर्माण किया जा रहा इस निर्माण को तत्कालीन कलेक्टर ने नागरिकों की शिकायत पर कलेक्टर के द्वारा खुद निरीक्षण कर काम को रुकवा दिया गया था लेकिन तत्कालीन कलेक्टर का स्थानांतरण उज्जैन होने के बाद यह निर्माण फिर से चालू हो गया ठेकेदार के द्वारा जल्दी-जल्दी काम किया जा रहा हैं।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –