jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

खरगोन : होटल में फंदे से लटका मिला एसआई का शव

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आज शनिवार को एक पुलिसकर्मी का शव होटल के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला है। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अक्षय कुशवाह के रूप में हुई है, जो अशोकनगर कोतवाली में पदस्थ थे।

फांसी पर लटका मिला एसआई का शव
मामला शहर के बिस्टान रोड स्थित गोपाल होटल का है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बी.एल. मंडलोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की वीडियोग्राफी करते हुए दरवाजा तोड़ा, जहां अंदर एसआई का शव फांसी पर लटका मिला। इसके बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

- Install Android App -

वारंटी की तलाश में खरगोन आए थे एसआई
जानकारी के अनुसार एसआई कुशवाह एक वारंटी की तलाश में खरगोन आए थे और गोपाल होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार दोपहर जब होटल स्टाफ ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, तो शंका होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हुई
थाना प्रभारी बनवारीलाल मंडलोई ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।