jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

Sivni Malwa: आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान ने यात्री वाहन चालकों को दी सड़क सुरक्षा संबंधी समझाइश, कई वाहनों पर किया जुर्माना

के के यदुवंशी पत्रकार –

सिवनी मालवा : आरटीओ विभाग के द्वारा लगातार यात्री वाहनों की जांच और समझाइए इसका दौर चल रहा है | शनिवार को कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान एवं आरटीओ जांच दल द्वारा नर्मदापुरम जिले में संचालित बसों एवं ऑटो के चालकों से यातायात संबंधी नियमों को जानकारी को समझाया गया, जिससे वाहन चालकों को सड़क पर परिवहन करते समय सही यातायात नियमों की जानकारी प्राप्त रहे, जिससे किसी भी प्रकार को जान हानि, नुकसान या परेशानी का सामना न करना पड़े, समझाइश के दौरान 10 यात्री वाहन नियमविरूद्ध पाए जाने पर उक्त वाहनों पर 7000 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई, आरटीओ द्वारा यात्री वाहन चालकों को निम्न बिंदुओ पर

- Install Android App -

समझाइश दी गई – बिना वैध लाइसेंस के तथा वैध कागजातो के वाहन का संचालन नही करेंगे। ओवरलोडिंग तथा ओवर स्पीड में वाहन नही चलाएंगे।
एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन यानों को प्राथमिकता से साइड देंगे।

विकलांगो तथा महिलाओं को आरक्षित सीट देंगे।

वाहन को नियमानुसार संचालित करेंगे। आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान ने बताया कि परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा प्रत्येक यात्री वाहन चालकों से मिलकर उन्हें वाहन संचालन के समय सभी यातायात नियमों के पालन तथा यात्री सुविधाओं को ध्यान रखने की समझाइश दी जा रही है, जिससे सभी यात्री चालक सही तरह से वाहनों को संचालित कर सके, सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आगामी 17 जनवरी तक सभी यात्री वाहन चालकों को यातायात संबंधी जानकारी दी जाएगी।