jhankar
ब्रेकिंग
बिग न्यूज हरदा : मजदूरों से भरा हुआ पिकअप वाहन पलटा ,कई मजदूर घायल, जिला अस्पताल भिजवाया ! हरदा: भाजपा का वैचारिक महाअभियान कल से प्रारंभ: जनसंघ से भाजपा तक की गौरवशाली यात्रा पर आधारित विशेष... खिरकिया में आरोह शिविर कबड्डी खो खो कराते खेल की बारीकियां सीख रहे बच्चे सांड की रस्सी से गला दबाकर हत्या,सरफिरे युवक पर हत्या की आशंका, एक ही गांव में दूसरी बार हुई घटना, क... PM सड़क योजना की सड़कें गड्ढों में तब्दील : ग्रामीणों का सब्र टूटा: मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोल... जनसुनवाई में की शिकायत : वार्ड 14 में नए पोल लगने के बाद भी पुराने बिजली के पोल बने खतरा Handiya news : हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर ग्राम खेड़ा में विधायक डॉ. दोगने का फलों से ... पारिवारिक विवाद में युवक ने रस्सी के फंदे में झूलकर जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जांच में जुटी ! पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे

समाजसेवी दीपक दीक्षित ने आदिवासी बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान बांटे कपड़े, चॉकलेट और बिस्किट  

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य गांवों में सोमवार को खुशी का माहौल देखने को मिला। पार्षद प्रतिनिधि एवं समाजसेवी दीपक दीक्षित और आनंद कुशवाहा अपनी टीम के साथ लहीं, समर्दा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पहुंचे। टीम ने वहां के जरूरतमंद बच्चों को कपड़े, चॉकलेट और बिस्किट वितरित किए।

- Install Android App -

गांव में समाजसेवियों के पहुंचते ही बच्चों में उत्साह दिखा कपड़े हाथ में आते ही कई बच्चों की आंखों में चमक आ गई। चॉकलेट और बिस्किट पाकर छोटे-छोटे बच्चे खुशी से झूम उठे। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के इस मौसम में बच्चों के लिए यह उपहार किसी त्योहार से कम नहीं थे।

इस अवसर पर समाजसेवी दीपक दीक्षित ने कहा, “समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचे जहां बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आए, यही हमारा मुख्य उद्देश्य है। ये बच्चे ही देश का भविष्य हैं। इनकी छोटी-छोटी खुशियों में शामिल होना हमारा सौभाग्य है।”

आनंद कुशवाहा ने ग्रामीणों से चर्चा कर बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए ऐसे सेवा कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सागर पाल ने भी बच्चों को कपड़े वितरित किए। उन्होंने कहा, मानव की सेवा करना ही परम धर्म है। यह सेवा सबसे बड़ी सेवा है।