jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

शेयर बाजार गिरावट पर बंद

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट पर बंद हुआ। सप्ताह के दूसरे ही कारोबारी दिन बाजार में ये गिरावट दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही बैंकिंग सहित कई क्षेत्रों में बिकवाली हावी रहने से आई है। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अंत में 368.49 अंक टूटकर 80,235.59 और 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी 97.65 अंक नीचे आकर 24,487.40 पर बंद हुआ। इसके साथ ही वित्तीय सर्विसेज इंडेक्स एक फीसदी से अधिक नीचे आया। वहीं एफएमसीजी, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स बढ़कर बंद हुए।

- Install Android App -

वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में मिश्रित रुख रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 154.15 अंक गिरकर 56,324.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 6.40 अंक बढ़कर 17,498.10 पर आ गया। सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, एनटीपीसी, टाटा स्टील, टाइटन, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी और एचसीएल टेक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, इटरनल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

वहीं इससे पहले आज सुबह बाजार शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली, लेकिन बाद में आईटी शेयरों की मजबूती के चलते शेयर बाजार में तेजी लौटी। अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर जारी अनिश्चितता ने निवेशकों को सतर्क बनाए रखा है। इसके चलते बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल ‎देखा जा रहा है। बीएसई सेंसेक्स 100 अंकों की गिरावट के साथ 80,508 पर खुला, जबकि निफ्टी50 ने भी कमजोरी के साथ शुरुआत की। शुरुआत में सेंसेक्स 276 अंक चढ़कर 80,880 पर पहुंच गया और निफ्टी भी 89.70 अंक बढ़कर 24,674 पर कारोबार कर रहा था। एशियाई बाजारों की बात करें तो चीन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया के बाजारों में भी तेजी रही। वहीं अमेरिका के प्रमुख सूचकांक सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए क्योंकि निवेशक सीपीआई डेटा का इंतजार कर रहे हैं। डाउ जोन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डैक में हल्की गिरावट दर्ज की गई।