jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

जबलपुर : स्‍कूलों पर शिक्षा विभाग की सख्‍त कार्रवाई, शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी

जबलपुर। जबलपुर में स्कूलों में लापरवाही सामने आने पर जिला शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मझौली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोल और कन्या माध्यमिक विद्यालय के कुल 12 शिक्षकों की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी की टीम द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के बाद की गई है।

- Install Android App -

स्‍कूलों में भारी लापरवाही सामने आई
जिला शिक्षा अधिकारी की टीम ने दोनों स्कूलों का निरीक्षण किया, जहां कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण के दौरान बच्चों की पढ़ाई और अनुशासन को लेकर भारी लापरवाही सामने आई। कक्षाओं के संचालन में अनियमितता, शैक्षणिक गतिविधियों में कमी और अनुशासनहीनता जैसी स्थिति पाई गई, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था।

अव्‍यवस्‍थाओं के बीच चल रहे स्‍कूल
निरीक्षण में यह भी सामने आया कि दोनों स्कूल अव्यवस्थाओं के बीच संचालित हो रहे थे। शिक्षकों की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं पाई गई और जिम्मेदारियों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती जा रही थी। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने संबंधित 12 शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकने का निर्णय लिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसी लापरवाही मिलने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।