jhankar
ब्रेकिंग
आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित

हरदा : कलेक्टर श्री जैन के निर्देश ,जिले को स्वच्छ सुंदर बनाएं रखना है। : सड़क पर कचरा फेकने व दुकान पर डस्टबिन न रखने पर लगेगा अर्थदण्ड ! हरदा, टिमरनी, खिरकिया व सिराली में विशेष सफाई अभियान आयोजित होगा

हरदा  कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जिले के चारों नगरीय क्षेत्रों हरदा, टिमरनी, सिराली व खिरकिया के बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने, बाजार क्षेत्रों में कचरा संग्रहण करने की व्यवस्था करने तथा सड़क पर कचरा फेकने व दुकानों पर डस्टबिन न रखने पर स्पॉट फाइन करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिये हैं।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा श्री कमलेश पाटीदार ने बताया कि विशेष सफाई अभियान के लिये तीन शिफ्टों में सफाई के लिये कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेश अनुसार 29 अप्रैल से 31 मई तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में यह अभियान आयोजित होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 अप्रैल से 5 मई तक हरदा शहर के चाण्डक चौराहा से घंटाघर चौराहा एवं बड़ा मंदिर से सोमानी एम्पोरियम, पुरानी सब्जी मण्डी से कपड़ा, किराना बाजार, मेन रोड़ नार्मदीय धर्मशाला क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसी प्रकार 6 से 11 मई तक रेल्वे स्टेशन से नारायण टॉकीज, जिला न्यायालय, सिटी कोतवाली एवं पोस्ट ऑफिस, नगर पालिका द्वार से कोठारी वाली गली क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

- Install Android App -

इसके अलावा 12 से 18 मई तक बस स्टेण्ड, जीपी मॉल, अस्पताल चौराहा से अम्बेडकर चौक तथा हरदौल बाबा मंदिर से राठी पेट्रोल पम्प क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसी प्रकार 19 से 25 मई तक एसबीआई बैंक से नई सब्जी मण्डी, पावनी डेयरी, परशुराम चौक, मनोहर स्टोर, गणेश मंदिर, तथा चौपाटी हनुमान मंदिर तक साप्ताहिक सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 26 से 31 मई तक तिलक भवन चौराहा से सूर्या फेशन, केन्द्रीय विद्यालय, शिवाजी चौक, डॉत्र परागनायक तथा मल्हार मंदिर से गणेश मंदिर तक साप्ताहिक सफाई अभियान चलाया जाएगा।

*