jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

गिरावट के बाद सोना-चांदी में जोरदार वापसी

नई ‎दिल्ली। भारी बिकवाली के बाद शुक्रवार को सर्राफा बाजार में दमदार रिकवरी देखने को मिली। मल्टी कमो‎डिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह कारोबार शुरू होते ही सोना और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। निवेशकों के रुख में अचानक आए बदलाव ने बाजार का माहौल पूरी तरह बदल दिया। सुबह 24 कैरेट सोना 1,733 रुपये की तेजी के साथ 1,54,569 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। गुरुवार को आई भारी गिरावट के बाद यह उछाल बाजार में टेक्निकल बाउंस बैक माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार निचले स्तर पर बड़ी खरीदारी ने दामों को सहारा दिया। मार्च वायदा चांदी 5,937 रुपये बढ़कर 2,42,372 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। उल्लेखनीय है कि पिछली रात चांदी में 25,000 रुपये से ज्यादा की ऐतिहासिक गिरावट आई थी, जिसके बाद शुक्रवार की तेजी ने निवेशकों को राहत दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि गिरावट के बाद वैल्यू बाइंग शुरू हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने की कीमतों में सुधार का असर भी घरेलू बाजार पर दिखा। साथ ही अमेरिकी डॉलर में नरमी और बॉन्ड यील्ड में ठहराव ने कीमती धातुओं को समर्थन दिया।