jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

हॉलीवुड फिल्म ‘हॉलीगार्ड्स’ का टीजर रिलीज

मुंबई। हॉलीवुड फिल्म ‘हॉलीगार्ड्स’ का टीजर रिलीज हो गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की इस फिल्म् का टीजर वेनिस फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया गया। दिशा इस फिल्म से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। ‘हॉलीगार्ड्स’ के टीजर में वे एक अलग दुनिया में योद्धाओं की तरह लड़ती दिखाई दे रही हैं। इसे देखकर ऐसा लगता है कि वे इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देंगी। फिल्म में दो कबीले मानव के भविष्य को बचाने के लिए लड़ते दिखाई देंगे। इसे ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता केविन स्पेसी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में डॉल्फ लुंडग्रेन, टायरेस गिब्सन और ब्रायना हिल्डब्रैंड जैसे कलाकार भी हैं। इंस्टाग्राम पर दिशा पाटनी ने कुछ समय पहले इस हॉलीवुड फिल्म में होने की बात कही थी। तब उन्होंने इसके सेट से एक तस्वीर भी फैंस के लिए साझा की थी।

- Install Android App -

रविवार को दिशा पटानी अपनी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय के साथ घूमते हुए देखी गई थीं। दोनों अक्सर हैंगआउट करती रहती हैं। जब भी उन्हें समय मिलता है तो वे साथ में वक्त बिताती हैं। इसकी तस्वीरें भी वे सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। दिशा पटानी ने मौनी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, बेस्ट फ्रेंड के साथ संडे को घूमना तो बनता है। इस फिल्म के अलावा दिशा के पास वेलकम 3 भी है, जिसमें बहुत सारे स्टार्स होंगे। इसके साथ ही वे प्रभास की फिल्म कल्कि के पार्ट 2 में भी दिखाई देंगी।