jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

BJP नेता के बेटे पर फायरिंग, प्रेम प्रसंग में हमले की आशंका, जांच शुरू

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में BJP नेता के बेटे पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार देर रात BJP नेता नारायण जोशी के बेटे अर्जुन पर फायरिंग कर दी गई। इस हमले में उनके हाथ में चोट लग गई। इसके बाद घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस हमले के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला होने की आशंका जताई जा रही है।

BJP नेता के बेटे पर फायरिंग
मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार रात BJP नेता नारायण जोशी के बेटे अर्जुन पर फायरिंग कर दी गई। घायल अर्जुन ने एक युवती के पिता पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

खजराना टीआई मनोज सेंधव ने बताया कि घटना सूरज नगर में हुई। यहां नारायण जोशी के बेटे अर्जुन (31) के हाथ में गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और अर्जुन को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।

प्रेम प्रसंग में हमले की आशंका
उन्होंने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। प्रेम प्रसंग के कारण गोली चलने की बात सामने आई है। अर्जुन ने अपनी प्रेमिका के पिता सुनील पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अर्जुन पेशे से मॉडलिंग और बॉडी बिल्डिंग करता है। उसकी मां पहले पार्षद का चुनाव लड़ चुकी हैं। पुलिस को सूचना मिलने पर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि गोली अर्जुन के हाथ को छूकर निकल गई।