jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: पेपर लीक पर सख्ती, PM मोदी का बड़ा ऐलान - फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को कड़ी सजा बिजली कंपनी के इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच में 17.12 करोड़ की संपत्ति मिली लोकायु... हरदा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत, स्कूल में सुरक्षा गार्ड की करता था नौकरी भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी?

सोने का भाव 1.54 लाख और चांदी 2.80 लाख पार

नई दिल्ली। सोने और चांदी के वायदा भाव में मंगलवार को जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और अंतर्राष्ट्रीय बाजार कॉमैक्स (कॉमेक्स) दोनों में कीमती धातुओं के भाव उछाल के साथ खुले और खबर लिखे जाने तक मजबूती बनाए हुए थे। इस तेजी से निवेशकों में उत्साह देखा जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 1,53,999 रुपए के भाव पर 336 रुपये की तेजी के साथ खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,53,663 रुपए था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 349 रुपये की बढ़त के साथ 1,54,012 रुपए पर कारोबार कर रहा था। दिन के कारोबार में इसने 1,54,031 रुपए का उच्च स्तर और 1,53,851 रुपए का निम्न स्तर छुआ। गौरतलब है कि इस साल सोने का वायदा भाव 1,80,779 रुपए के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच चुका है। चांदी के जुलाई कॉन्ट्रैक्ट में भी जोरदार तेजी देखने को मिली।

- Install Android App -

एमसीएक्स पर यह 1,918 रुपये की बढ़त के साथ 2,80,229 रुपए पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 2,78,311 रुपए था। खबर लिखे जाने तक यह कॉन्ट्रैक्ट 2,81,171 रुपए पर कारोबार कर रहा था, जो कि 2,860 रुपये की बड़ी तेजी को दर्शाता है। चांदी ने मंगलवार को 2,81,443 का उच्चतम स्तर और 2,79,244 रुपए का न्यूनतम स्तर देखा। इस साल चांदी ने 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर अपना सर्वोच्च स्तर हासिल किया था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव में मजबूती बरकरार रही। कॉमैक्स पर सोना 4,745.30 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जो पिछले बंद भाव 4,728.70 डॉलर से अधिक था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.40 डॉलर की तेजी के साथ 4,736.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस साल सोने ने 5,586.20 डॉलर का उच्चतम स्तर देखा था। इसी तरह, चांदी का वायदा भाव भी 86.74 डॉलर पर खुला और खबर लिखे जाने तक 0.46 डॉलर की बढ़त के साथ 86.40 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी इस साल 121.79 डॉलर प्रति औंस के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच चुकी थी।