jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

बेटे ने लकवाग्रस्त मां को उपचार हेतु पिलाया केरोसीन हुई मौत !  किसी हकीम ने दी थी केरोसीन पिलाने की सलाह अन्ध विश्वास के चलते उठाया ऐसा कदम

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। शहर मे एक अन्धविश्वास के चलते महिला की मौत हो गई। महिला को लकवा हो गया।उसके बेटे ने अस्पताल मे दिखाया मगर कोई फायदा न दिखने पर किसी हकीम की सलाह पर गिलास से केरोसीन पिला दिया 2 दिन तक अस्पताल मे उपचार के दौरान महिला को मौत हो गई। घटना 28 जनवरी को हुई उमेश बमनेरे ने अपनी 48 वर्षीय मां मंगला बमनेरे को केरोसिन पिलाया था।

बेटे ने बताया कि उसने हकीम-वैद्य की सलाह पर अंधविश्वास में मां को केरोसिन पिला दिया था, इससे पहले उसने मां को एक डॉक्टर को भी दिखाया था, लेकिन फायदा नहीं लगा, तो उसने देसी नुस्खा से मां को ठीक करने का निर्णय लिया था।

- Install Android App -

बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

कमलानगर थाना पुलिस ने बेटे के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। प्रधान आरक्षक कमलेश यादव ने बताया कि 32 वर्षीय उमेश बमनेरे कमलानगर क्षेत्र की मांडवा बस्ती में रहकर निजी काम करता है। उसकी 48 वर्षीय मां मंगला बमनेरे को 28 जनवरी को सुबह लकवा पड़ा था।

जिसके बाद उमेश उन्हें नारियलखेड़ा स्थित एक डाक्टर की क्लीनक लेकर पहुंचा। इलाज के कुछ देर बाद उसे मां की तबीयत में सुधार नहीं दिखा, तो उसने उसी दिन दोपहर करीब दो बजे किसी की सलाह पर मां को बच्चों के छोटे ग्लास में करीब 50 से 60 एमएल केरोसिन पिला दिया।इससे मंगला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उमेश आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए हजेला अस्पताल लेकर पहुंचा, वहां दो दिन इलाज के बाद 30 जनवरी को उन्हें एम्स अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शार्ट पीएम में केरोसिन पीने से मौत की पुष्टी हुई है। जिसके बाद बेटे के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। उमेश, उसके भाई और पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उमेश द्वारा उनकी मां मंगला को केरोसिन पिलाना स्वीकार किया