jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गांव में पहुंचा बिजली विभाग, शिविर में 90 शिकायतों का मौके पर निराकरण,,,, जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का हुआ अवलोकन, गांध... जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का हुआ अवलोकन, गांध... दोगने पहले अपने कार्यकाल में एक किलोमीटर सड़क बनवाकर दिखाएं, फिर विकास पर सवाल उठाएं: राजेश गोदारा 24 वर्षीय युवक की मौत पर छीपाबड़ में बवाल, महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम; हत्या का मामला दर... हंडिया : देवउठनी ग्यारस के बाद शुरू हुआ माँ नर्मदा की पैदल परिक्रमा का सिलसिला, रिद्धनाथ घाट पर उमड़... थाना सिवनी मालवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई सूखा घोषित होने के बावजूद सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही फर्जी सिम का बड़ा खेल : MP में 1,437 फर्जी सिम पकड़ी, 80 गिरफ्तार ग्राम तिनसिया में सल्फास खाने से महिला की मौत 

सिटी कोतवाली से महज 500 मीटर दूर दो दुकानों में चोरी, 100 फीट की दूरी पर भाजपा कार्यालय और SBI बैंक, सहित अन्य बैंक भी है; CCTV में कैद हुए चोर

हरदा। शहर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर के बीचों-बीच कैलाश और मधुर डेयरी को देर रात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

हैरानी की बात यह है कि चोरी की यह वारदात सिटी कोतवाली थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई। वहीं, जिस स्थान पर दोनों दुकानों में चोरी हुई, वहां से करीब 100 फीट की दूरी पर भाजपा कार्यालय और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा स्थित है।

- Install Android App -

शहर के इतने व्यस्त और महत्वपूर्ण इलाके में पुलिस थाने के इतने करीब चोरी की घटना ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब शहर के प्रमुख इलाके भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है।

दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर कैद हुए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कितनी जल्दी उन्हें गिरफ्तार करती है।

सवाल यह है कि पुलिस थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, तो शहर की रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था आखिर कितनी प्रभावी है?