jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत  करताना पुलिस की वाहन चेकिंग में 4100 रुपये का जुर्माना वसूला

धनतेरस पर होगी धन वर्षा, किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएंगी राशि

भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों के लिए धनतेरस का त्योहार इस बार खास खुशियां लेकर आ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई वाली राज्य सरकार धनतेरस (19 अक्टूबर 2025) के अवसर पर किसानों के खातों में करोड़ों रुपये की ‘धन वर्षा’ करने जा रही है। ब्यावर में होने वाले इस मेगा इवेंट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं उपस्थित रहेंगे। वे मंच से एक ही क्लिक में किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे, जिससे लाखों किसान एक साथ लाभान्वित होंगे।

- Install Android App -

मध्य प्रदेश सरकार ने धनतेरस के मौके पर किसानों को राहत राशि बांटने का एक अहम फैसला किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक क्लिक पर फसल मुआवजे की रकम सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे। यह इवेंट राजगढ़ जिले के ब्यावर में होगा और पूरे राज्य के लिए एक खास इवेंट होगा। यह कार्यक्रम ब्यावर के दशहरा मैदान में होगा, जहां किसानों को फसल मुआवजा राशि बांटी जाएगी। यह राशि उन किसानों को दी जाएगी जिनकी फसलें प्राकृतिक आपदाओं या दूसरी वजहों से खराब हो गई हैं। इस पहल से किसानों को अपनी फसल के नुकसान की भरपाई करने में मदद मिलेगी। यह पहल किसानों को दिवाली से पहले आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, जिससे उनकी त्योहारी खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। किसानों को लंबे समय से प्रतीक्षित यह राशि सीधे उनके खातों में मिलेगी। बता दें कि कि इस साल के मानसून का मध्य प्रदेश पर बहुत असर पड़ा। 16 जून, 2025 को मॉनसून आने के बाद राज्य में औसत से 120 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।