ईमरान इलेवन ने 14 रनों से फाइनल जीतकर उठाई ट्रॉफी,,,
हंडिया।सिद्धांत तिवारी मित्र मंडल, हंडिया के तत्वावधान में आयोजित हंडिया प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को रोमांचक माहौल में खेला गया। फाइनल में ईमरान इलेवन और इलेवन स्टार की टीमें आमने–सामने रहीं, जहां दर्शकों को आखिरी ओवर तक रोमांच देखने को मिला।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ईमरान इलेवन ने संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन करते हुए 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन स्टार की टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम 68 रनों पर सिमट गई। इस तरह ईमरान इलेवन ने फाइनल मुकाबला 14 रनों से जीतकर खिताब अपने नाम किया।
🏆 ईनाम वितरण समारोह में जुटे गणमान्यजन
मैच के पश्चात आयोजित ईनाम वितरण समारोह में मुख्य अतिथि ग्राम हंडिया सरपंच श्री लखन लाल भिलाला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक राधारमण तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, समीर तिवारी, मकसूद बेग सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
🌟 व्यक्तिगत पुरस्कारों में खिलाड़ियों का जलवा
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : सिद्धांत तिवारी
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज : शहबाज अली
मैन ऑफ द सीरीज : सुधांशु तिवारी
उभरता हुआ सितारा : पृथ्वी तिवारी
💰 नकद पुरस्कार
🥇 प्रथम पुरस्कार : ₹31,000 — ईमरान इलेवन
🥈 द्वितीय पुरस्कार : ₹15,000 — इलेवन स्टार
विजेता टीम ईमरान इलेवन के ऑनर ईमरान खान एवं उपविजेता टीम इलेवन स्टार के ऑनर शहीद जीजा को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन ने हंडिया क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ युवाओं में खेल भावना और उत्साह का संचार किया।

