jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

TikTok बैन होने के बाद भी लोग आसानी से कर पा रहे डाउनलोड, ढूंढ निकाला तोड़

केंद्र सरकार ने भले ही चीन से जारी तनातनी के बीच TikTok समेत 59 चायनीज एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया हो और Google के अलावा Apple Store से इसे हटा दिया गया हो लेकिन इसके बावजूद लोग इसे डाउनलोड कर पा रहे हैं। केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए 59 एप्स को बैन किया है जिनमें TikTok, Cam scanner, Helo, Shareit, WeChat आदि शामिल हैं। केंद्र के नोटिफिकेशन के कुछ घंटों के बाद TikTok तो प्ले स्टोर से हट गई थी लेकिन बाकि एप्स नजर आ रही थीं और उन्हें भी धीरे-धीरे हटाया जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ लोगों ने टिकटॉक डाउनलोड करने के नए तरीके अपना लिए हैं। सर्च करने पर पता लगा कि टिकटॉक ऐप केवल प्ले स्टोर नहीं बल्कि और भी कई जगहों पर उपलब्ध है जहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। यहां तक की गूगल के प्ले स्टोर पर भी यह डाउनलोड हो सकती है।

ऐसे कर रहे डाउनलोड

दरअसल, लोग TikTok को डाउनलोड करने के लिए कई सारी थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर जा रहे हैं जो सुरक्षित नहीं हैं। इसके अलावा गूगल में सर्च करने पर भी उन्हें असानी से यह ऐप डाउनलोड करने के लिए मिल रही है। गूगल में सर्च करते ही TikTok डाउनलोड की ढेर सारी लिंक मिल जाती हैं।

- Install Android App -

इसके अलावा TikTok की आधिकारिक साइट पर जाकर भी इसे डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए वहां एक विकल्प दिया गया है जिसमें यूजर को अपने कंट्री कोड के साथ अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। ऐसा करते ही उसके फोन पर एक लिंक आएगी और उस लिंक की मदद से वो प्ले स्टोर से टिकटॉक डाउनलोड कर सकता है।

हो सकती है कार्रवाई

हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के बाद इन थर्ड पार्टी साइट्स के अलावा टिकटॉक को भी लिंक भेजने से रोका जा सकता है। फिलहाल आदेश आने के बाद सर्विस प्रोवाइडर्स और अन्य को भी इसकी सूचना दी गई है और इस पूरी प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है।