jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

TikTok Download करने की लिंक सोशल मीडिया में वायरल, यकीन किया तो पड़ेगा बहुत भारी

TikTok App पर भारत लगाकर प्रतिबंध लगा चुकी है और इसके बाद अब अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी ऐसा करने की तैयारी में है। जहां एक तरफ देश में टिकटॉप पर प्रतिबंध है वहीं दूसरी तरफ इन दिनों इसकी नए रूप में वापसी का मैसेज तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि TikTok ने TikTok Pro के रूप में वापसी की है। इसे लेकर मैसेज भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें TikTok Pro को डाउनलोड करने की लिंक भी भेजी जा रही है। अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज मिला है जो TikTok डाउनलोड करने की लिंक या तरीका बताता है तो सावधान हो जाईए। असल में यह एक फ्रॉड मैसेज है और इस पर यकीन करना आपको भारी पड़ सकता है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र सायबर सेल के अधिकारियों ने बताया है कि इस फर्जी ऐप का उपयोग वायरस और मालवेयर फैलाने के लिए किया जा रहा है। जैसे ही यूजर मैसेज में दी गई TikTok Pro Download लिंक पर क्लिक करता है उसके फोन में मालवेयर इंस्टाल हो जाता है जो यूजर के फोन में मौजूद उसकी सारी पर्सनल डिटेल्स जैसे बैंक अकाउंट नंबर, पासवर्ट, पेमेट वॉलेट की जानकारी चुना लेता है। ऐप डाउनलोड करने के बाद कुछ ऐस परमिशन्स मांगता है जिनका कोई उपयोग नहीं होता।

माना जा रहा है कि हैकर्स गूगल प्ले स्टोर को बायपास करते हुए यूजर्स को सीधे APK Files भेज रहे हैं। इससे साफ होता है कि इस पर भरोसा करना ठीक नहीं होगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही यह मैसेज खुद-ब-खुद आपके सभी नंबर्स सेंड हो जाता है जो बताता है कि इस ऐप को डाउनलोड करना भारी पड़ सकता है। अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज मिला है तो सावधान नहीं तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।