jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

TIMARNI NEWS : कांग्रेस नेता ने SDM व नगर परिषद को अवैध अतिक्रमण हटाने की शिकायत पर बोखलाए, अतिक्रमण कर्ताओं ने थाने में झूठी शिकायत की, हिन्दू-मुस्लिम का मुद्दा बनाकर माहौल खराब कर रहे अतिक्रमण कर्ता – अरुण जायसवाल

मकड़ाई समाचार टिमरनी। विगत दिनों मंगलवार को वार्ड नंबर १० में शासकीय नजूल की भूमि और नाली पर वार्ड में रहने बाले एक मुस्लिम परिवार द्वारा एक बड़ा टप रख कर अतिक्रमण कर लिया एवं अपने पालतू जानवर बकरे बकरिया को खुला छोड़कर पूरे वार्ड में गंदगी फैलाई जा रही है। जिसकी शिकायत अरुण जायसवाल, राहुल जायसवाल द्वारा अनुबिभागीय अधिकारी  एवं नगर परिषद में ९ फरवरी को की गई थी। किन्तु अतिक्रमणकारी द्वारा हिन्दू मुसलमान का मुद्दा बनाकर समाज के कुछ लोगो को इकट्ठा कर शिकायतकर्ता के खिलाफ टिमरनी थाने में गाली-गलोच एवं जान से मारने की धमकी एवं अन्य आरोप लगाते हुए झूठी रिपोर्ट लिखवाई गई। जिसके खिलाफ शिकायतकर्ता श्री जायसवाल द्वारा कलेक्टर एसपी  हरदा एवं एसडीएम  टिमरनी तथा टिमरनी थाने में झूटी रिपोर्ट के खिलाफ आवेदन दिया एवं अतिक्रमण कर्ता के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही की मांग की।

- Install Android App -

शिकायतकर्ता जायसवाल द्वारा दिए गए आवेदन की जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई। जिसके खिलाफ नगर परिषद् का अमला अपने  कर्मचारियों के साथ मोके पर अतिक्रमण हटाने पंहुचा। वहा अतिक्रमण हटाने गए कर्मचारियों के साथ  शहजाद, नवाव खान हसन हलीम खान फिरोज बाबू खा एवं करीम द्वारा गाली-गलोच और अभद्रता कर भय का माहोल बनाया। जिसके कारण कर्मचारी बिना अतिक्रमण हटाए बापस आ गए। एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को शासकीय अतिक्रमण हटाने में बाधा पहुंचाने तथा भय का माहौल बनाने के चलते पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा।
जिसके चलते गुरुवार दोपहर को राजस्व, पुलिस और नगर परिषद् का अमला अतिक्रमण हटाने पंहुचा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी राहुल शर्मा ने बताया की हमारी पूरी टीम अतिक्रमण हटाने गई तो समाज के हसन उर्फ़ बंधू द्वारा लिखित में पत्र लिखकर गुरूवार को ही स्वेच्छा से शासकीय भूमि पर किया अतिक्रमण हटाने हेतु दिया गया है। वही शिकायतकर्ता अरुण जायसवाल राहुल जायसवाल ने अपने आवेदन में प्रशासन से मांग करते हुए इन आपराधिक प्रवर्ति में लिप्त हसन खा, करीमखा, फिरोजखा, शहजाद खान, इलियास खान, आमीन खान, मुनीबाई, सलाम खान, मुन्नाखां, आदिल खान, आविद खान के ऊपर नगर में माहौल खराब करने बालो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।