jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

TIMRNI NEWS : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से गाली-गलौज करने पर थाने में हुई एफआईआर दर्ज

मकड़ाई समाचार हरदा/टिमरनी। नगर के वार्ड क्रमांक 15 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र जहां छोटे-छोटे नैनिहालों के विकास और उनकी शिक्षा को लेकर और उनके प्रारंभिक विकास को ध्यान रखते हुए शासन की मंशा अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र खोले गए हैं। जहां प्रत्येक आंगनबाड़ियों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपनी सेवाएं दे रही हैं। वही सोमवार को नगर के वार्ड क्रमांक 15 की आंगनवाड़ी केंद्र मैं एक पड़ोस में रहने वाला जाहिद शाह नाम का व्यक्ति आंगनवाड़ी केंद्र की खिड़की से अपने घोड़े को बढ़ता है। और वही अपने दोस्तों के साथ बैठकर गंदी गंदी गाली-गलौज करता है। जिससे तंग आकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने विरोध किया और उसे गाली गलौज करने से रोका और घोड़ा आंगनबाड़ी केंद्र की जाली से दूर बांधने को कहा तो जाहिद शाह नाम के व्यक्ति द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। जिस से तंग आकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने टिमरनी थाने में उक्त व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफ आई आर दर्ज करा दी। जिस पर टिमरनी थाना पुलिस द्वारा मामले को दर्ज कर लिया गया है।