jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

Big News: गर्भवती पत्नी की अस्थियाँ उठाने के दौरान पति के हाथ मे आई सर्जिकल ब्लेड, माहिला की प्रसव के समय उपचार के दौरान हुई थी मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मेरठ : डॉक्टरों की लापरवाही का आलम देखिए, महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने महिला को घर ले आए और अंतिम संस्कार कर जब चिता की आग ठंडी हुई और परिवार वाले उसकी राख जमा करने लगे इसी दौरान माहिला के पति के हाथ ऐसी चीज लगी कि सबके होश ही उड़ गए।

मामला हस्तिनापुर थाना के राठौरा खुर्द गांव का है । संदीप ने अपनी पत्नी नवनीत कौर को डिलीवरी के लिए मेरठ के कस्बा मवाना के जेके अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन सर्जरी के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनो ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।

अन्तिम संस्कार के बाद का विडियो वायरल –

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो शेयर किया गया। इसमें परिजनों को गर्म चिता से राख जमा करते देखा जा सकता है, जब लोग राख उठा रहे थे, तभी उनके हाथ में एक सर्जिकल ब्लेड आ गई। इसे देखने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला के ऑपरेशन के दौरान उसके पेट में यही सर्जिकल ब्लेड छोड़ दी गई थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

- Install Android App -

अस्पताल का लाइसेंस निलंबित –

माहिल की चिता से ब्लेड निकलते ही परिजनों ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई। परिजन सीएचएमओ ऑफिस भी गए, मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने घटना सामने आने के बाद अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है, साथ ही इसके लिए जांच कमिटी भी गठित कर दी है। परिजनों ने कहा कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि डॉक्टर्स ऐसी लापरवाही करेंगे।

हंडिया : आधा घंटा हुई झमाझम बारिश,मौसम हुआ सुहाना,