आज का सोना चांदी का बाजार भाव
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सराफा बाजार। सोना और चांदी अति मूल्यावान धातु मानी गई है। यह सदियों से लोगो के प्रति आर्कषण का केंद्र बना हुआ है। इसे मुख्य रुप से आभूषण बनाने के लिए उपयोग किया जाता रहा है। किसी देश या परिवार की आर्थिक स्थिति का आंकलन उसके पास कितना सोना है या उसके पास संपत्ति में कितना सोना आ सकेंगा इससे उसकी वित्तीय स्थिति का जायजा लिया जाता रहा है। सोना बहुत मूल्यवान है इसके भाव में कमी बेशी होती रहती है। किसी देश की आर्थिक स्थिति में सोना और चांदी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।
होली के बाद सोना हुआ और नरम
होली के बाद सोना चांदी से महंगाई का रंग उतर रहा है। सर्राफा बाजार में सोने के भाव में कमी देखी जा रही है। आज मंगलवार 26 मार्च 2024 को भोपाल और इंदौर सराफा बाजार में सोने का भाव 66230 रुपये प्रति तोला और चांदी का भाव 74,750 रुपये प्रति किलो है।