jhankar
ब्रेकिंग
तार चोरी के आरोपियों को टिमरनी पुलिस ने किया गिरफ्तार शहर की शराब अब गांव-गांव: कजलास में पकड़ी गई बोलेरो,  आरोपी फरार पुलिस तलाश में जुटी CM मोहन यादव ने सराहा ‘नर्मदा अमृत’ मॉडल, कचरे से बन रही जैविक खाद मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज प्रदेश की ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी पहुँची 85 हजार एमवीए के पार मार्च 2027 के पहले सोलर लगवायें, सब्सिडी का लाभ पायें जिले में ‘ई-विकास’ पोर्टल से किया जा रहा खाद वितरण, किसानों के लिए फार्मर आई.डी. अनिवार्य ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन हेतु पंजीयन प्रारंभ प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी जिले में “संडे ऑन साइकिल” रैली का हुुआ आयोजन

आज 7 जून 2026 रविवार जानिए खास खबरों अंतर्राष्ट्रीय हलचल

ट्रंप का दावा: भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच जल्द ट्रेड डील फाइनल होगी। बोले- “मुझे PM मोदी बहुत पसंद, वह मेरे अच्छे दोस्त हैं”। पुतिन ने आरोप लगाया कि अमेरिका भारत पर दबाव बना रहा है, लेकिन भारत इसका प्रतिरोध करेगा

अमेरिका-ईरान में जंग के बादल, होर्मुज पर टोल टैक्स की धमकी

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर टोल टैक्स लगाने की धमकी दी। अमेरिका ने सख्त चेतावनी देते हुए 4 ईरानी ड्रोन मार गिराए। ट्रंप बोले- “अगर मैं नहीं होता तो इजरायल भी नहीं होता”। दोनों देशों में तनाव चरम पर

POK में एक महीने का लॉकडाउन, पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा

POK में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ भारी विरोध के बाद एक महीने के लॉकडाउन का ऐलान हुआ। स्थानीय लोग बुनियादी सुविधाओं की कमी और दमन से नाराज हैं। प्रदर्शनकारियों ने आजादी के नारे लगाए

रूस ने विदेशियों को कीव छोड़ने को कहा, बड़े हमले की चेतावनी

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में रह रहे विदेशी नागरिकों को तुरंत शहर छोड़ने को कहा है। बड़े हमले की धमकी दी गई है। रूसी अधिकारियों ने अमेरिकी विदेश मंत्री से भी इस मुद्दे पर बात की है

श्रीलंका के वृद्धाश्रम में भीषण आग, 11 बुजुर्गों की मौत

श्रीलंका के एक वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 बुजुर्गों की मौत हो गई। 7 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। हादसे का मंजर देखकर लोगों की रूह कांप गई। आग लगने के कारणों की जांच जारी है

- Install Android App -

न्यूजीलैंड के सांसदों की ताइवान यात्रा से भड़का चीन

न्यूजीलैंड के सांसदों के ताइवान दौरे पर चीन ने कड़ी आपत्ति जताई और बड़ी कार्रवाई की। चीन इसे “एक चीन नीति” का उल्लंघन बता रहा है। 18 हजार आबादी वाले देश पलाऊ ने भी चीन को आंखें दिखाईं

स्विट्जरलैंड में चाकू से हमला, 3 घायल, आतंकी हमला करार

स्विट्जरलैंड में एक शख्स ने चाकू से हमला कर 3 लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताया है। हमलावर को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यूरोप में दहशत का माहौल

PSG की जीत के बाद पेरिस में बवाल, 45 लोग गिरफ्तार

चैंपियंस लीग फाइनल में PSG की जीत के बाद पेरिस में फैंस ने जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। पुलिस ने 45 लोगों को अरेस्ट किया है। कई दुकानों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड की पाकिस्तान में हत्या

पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। लश्कर के आतंकी सैफुल्लाह ने धमकी दी कि इजरायल को सपोर्ट करने पर पाकिस्तान को तबाह कर देंगे

ईरान-इजरायल युद्ध में अमेरिका का THAAD भंडार आधा हुआ

रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इजरायल को बचाने के लिए अमेरिका ने ईरान युद्ध में अपने THAAD मिसाइल इंटरसेप्टर का आधा भंडार इस्तेमाल कर दिया। ये संख्या इजरायल से दोगुनी है। अमेरिका की चिंता बढ़ी

स्त्रोत – सभी खबरें अंतरराष्ट्रीय मीडिया से अपडेट