आज जन्म लिया बालक दुबला पतला, स्वतंत्र विचारपों का सहिष्णु एवं सहयोगी भावना वाला होगा, इनमें क्रोध को नियंत्रण करने की क्षमता रहेगी, स्वयं हानि उठाकर दूसरों को लाभ पहुंचाने वाला होगा। मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी को पूवार्षाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड़, शक्कर, जूट, पाट, बारदाना, में मंदी होगी, गेहॅू, जौ, चना, बाजरा, उड़द, मॅूग, मोठ, में तेजी होगी, जिस वस्तु में पिछले दिन के भाव बढे़ उसी में मार्केट टूटेगी। भाग्यांक 1409 हैं।
मेष राशि- आज आपका फोकस बेहद तेज रहेगा और जो काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। अटके हुए कामों में तेजी आएगी।
वृषभ राशि- आज का दिन आपको स्थिरता देगा। मन शांत रहेगा और घरेलू वातावरण भी सहयोगी रहेगा। खर्च थोड़ा बढ़ेगा पर कंट्रोल में रहेगा।
मिथुन राशि- आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल चमकेगी। ऑफिस में आपकी बातों को महत्व मिलेगा।
कर्क राशि- मन थोड़ा भावुक रहेगा लेकिन आपकी समझ सही रहेगी। परिवार में शांति बनी रहेगी।
सिंह राशि- आज आप अपनी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस से लोगों को प्रभावित करेंगे। करियर में कोई अच्छा मौका मिल सकता है।
कन्या राशि- भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन उन्हें नियंत्रित रखना ही बेहतर है। किसी बात से मन दुखी हो सकता है पर स्थिति जल्दी ठीक हो जाएगी। धन स्थिर रहेगा।
तुला राशि- जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आप उन्हें आसानी से निभाएंगे। कार्यस्थल पर मेहनत की सराहना होगी। कुछ खर्च सामने आएंगे पर आप संभाल लेंगे।
वृश्चिक राशि- ऊर्जा और उत्साह भरपूर रहेगा। नए काम शुरू करने का सही समय है। प्रतियोगिता, पढ़ाई या करियर में फायदा होगा। छोटी यात्रा की योजना बन सकती है।
धनु राशि- दिन एक्टिव रहेगा और काम आसानी से निपटेंगे। ऑफिस में किसी पेपरवर्क या डॉक्यूमेंट से फायदा हो सकता है।
मकर राशि- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के संकेत मिलेंगे। कोई बातचीत या मीटिंग फायदेमंद हो सकती है।
कुंभ राशि- आज भाग्य मजबूत रहेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कोई पुराना काम पूरा होगा। परिवार में शांति और प्यार मिलेगा।
मीन राशि- काम समय पर पूरे होंगे। जीवन में दिशा साफ महसूस होगी। परिवार का साथ रहेगा। पैसे सोच-समझकर खर्च करें।

