jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया बस स्टैंड मार्केट में अतिक्रमण पर भड़के दुकानदार, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज... गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

खेलो एमपी यूथ गेम्‍स के प्रचार प्रसार हेतु टार्च रैली भ्रमण हेतु दिनांक 26/01/2026 को जिले में आ रही है। 

हरदा:  मध्‍यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्‍याण विभाग द्वारा प्रदेश में खेलो एमपी यूथ गेम्‍स 2026 का आयोजन किया जा रहा है। खेलो एमपी यूथ गेम्‍स के प्रचार प्रसार हेतु टार्च रैली भ्रमण हेतु दिनांक 26/01/2026 को जिले में आ रही है।

जिला हरदा में टार्च रैली घंटा घर से प्रारंभ होकर चांडक चौक, पोस्‍ट आफिस चौक, प्रताप चौक से होकर नेहरू स्‍टेडियम गेट नं 4 पर समाप्‍त होगी।

- Install Android App -

प्रचार प्रसार टार्च रैली में शिक्षा विभाग, उच्‍च शिक्षा विभाग, एन.सी.सी.,एन.एस.एस., समस्‍त खेल संघ, संस्‍थाएं, खिलाडी, नेहरू युवा केन्‍द्र, म.प्र. ओलंपिक संघ, राज्‍य/जिला खेल संघ समाज के सभी वर्गो यथा-महिला-पुरूष सभी वर्ग के नागरिक, दिव्‍यांग एवं जनप्रतिनिधियों से सम्‍मलित होने की अपील की जा रही है।

टार्च रैली में सम्‍मलित होने हेतु दिनांक 26/01/2026 को दोपहर 3:00 बजे घंटा घर चौक पर एकत्रित होवें।