jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Train Accident : मृतकों की संख्या हुई 15 वही 60 से अधिक लोग हुए घायल | Train accident kanchanjunga express

कंचनजंगा रेल दुर्घटना में मृतकों की संख्या दोपहर तक 15 हो गई है। इस दुर्घटना में 60 से अधिक लोग घायल हैं। इसमें से 20 से 25 लोगों की स्थिति बेहद ही गंभीर है। इस दुर्घटना में रेलवे विभाग के तीन कर्मचारी सहित कुल 15 लोग मारे गए हैं। रेलमंत्री ने सभी मृतकों के लिए 10—10 लाख रुपए की सहायता राशि का एलान किया है। इसके अलावा गंभीर घायल को भी ढाई लाख की सहायता राशि दी जाएगी और 50 हजार मामूली घायल को मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो करीब साढ़े आठ बजे न्यू जलपाईगुड़ी के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने भीषण टक्कर मार दी। इसमें 4 डिब्बे (1 गार्ड, 2 पार्सल और एक पैसेंजर बोगी) पटरी से उतर गए। इसके चपेट में आने के कारण मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई। रेलवे ने दुर्घटना में घायल लोगों को सिलिगुड़ी में भर्ती कराया है।

मालगाड़ी की गलती –

प्रारंभिक रूप से इस दुर्घटना का कारण सामने आ गया है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष जय वर्मा सिन्हा ने बताया है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मारी है। ऐसे में प्रारंभिक रूप से मालगाड़ी की गलती है।

- Install Android App -

ममता बनर्जी जाएंगी घटना स्थल –

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी में घटनास्थल का दौरा करेंगी और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेंगी। इससे पहले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Gaon ki Beti Yojana: “गांव की बेटी” योजना मे छात्र-छात्राओ को मिलेंगे ₹5000/- रूपये, ऐसे करे आवेदन