jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: RTI कार्यकर्ता आनंद जाट पर हुआ हमला, आनंद बोले पिस्तौल अड़ाई लाठी डंडों से जमकर पीटा बेहोश होन... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी ! छात्र संगठन से जुड़े फरार आरोपी आशुतोष प... Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद

Triple Murder : आईफोन को लिए भाई बना हत्यारा, भाई भाभी भतीजे की कर दी हत्या

पंजाब राज्य में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां भाई ही भाई का कातिल बना। कारण सिर्फ एक आई फोन था। फोन के लिए वह इतना की आग बबूला हुआ की उसने भाभी और भतीजे की भी जान ले ली। यह पूरा मामला खरड़ के गांव हरलालपुर के पास स्थित ग्लोबल सिटी कॉलोनी में आरोपी लखबीर सिंह ने अपने भाई सतबीर सिंह, भाभी अमनदीप कौर की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपियों ने शवों के साथ ही मृतकों के दो वर्षीय बेटे अनहद को जिंदा नहर में फेंक दिया था।

खरड़ के गांव हरलालपुर के पास स्थित ग्लोबल सिटी कॉलोनी में हुए तिहरे हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी लखबीर सिंह ने अपने भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर सतबीर सिंह के क्रेडिट कार्ड से चुपके से करीब डेढ़ लाख की कीमत वाला एप्पल आईफोन-15 प्रो मैक्स खरीद लिया था। जब इस बात का पता सतबीर को चला तो उसने लखबीर से आईफोन छीन लिया। इस बात से लखबीर बेहद नाराज हो गया और उसने दोस्त के साथ मिलकर सतबीर की हत्या की योजना बना डाली।

- Install Android App -

वहीं, तीनों मृतकों सतबीर सिंह, उनकी पत्नी अमनदीप कौर और दो वर्षीय बेटे अनहद का पोस्टमार्टम रविवार दोपहर बाद खरड़ के सिविल अस्पताल में तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने किया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने तीनों के विसरा सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। परिवार देर शाम शव लेकर पैतृक गांव संगरूर रवाना हो गया।

पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार –

पैतृक गांव पंधेर में तीनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, पुलिस आरोपी लखबीर से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस लखबीर के साथी गुरप्रीत की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि लखबीर को बस स्टैंड छोड़ने के बाद गुरप्रीत सतबीर की कार लेकर भाग गया था। उसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया है। पुलिस ने उसे ट्रेस पर लगा रखा है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।