jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

उमंग सिंघार का हमला: सिंधिया परिवार और भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

छिन्दवाड़ा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छिंदवाड़ा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महा आर्यमन सिंधिया को लेकर जमकर भड़ास निकाली है। हाल ही में महाआर्यमन सिंधिया को एमपीसीए का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर उन्होंने सिंधिया परिवार पर निशाना साधा और ये तक कह डाला कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) को अपनी बपौती समझ लिया है।

- Install Android App -

भाजपा नेताओं ने संस्थाओं को बना रखा है बपौती : सिंघार
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार छिंदवाड़ा पहुंचे। इस दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष बना दिया गया है इससे साफ जाहिर होता है कि कुछ बड़े लोगों ने संस्थाओं को बपौती बना लिया है। अगर इन संस्थानों में निष्पक्ष चुनाव होंगे, तो संस्थाओं का भविष्य अच्छा रहेगा। खेल में राजनीति को नहीं लाना चाहिए। राजनेताओं को इन संस्थाओं से दूर रहना चाहिए और ऐसी संस्थाओं में खिलाड़ी ही आगे आए तो अच्छा रहेगा।

गौरतलब है कि महाआर्यमन सिंधिया को हाल ही में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिशन का अध्यक्ष बनाया गया है। 29 साल की उम्र में वे MPCA के इतिहास के सबसे युवा अध्यक्ष बन चुके हैं।