jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

Unlock 5 से पहले ही बाजार के लिए अच्‍छी खबर, सोने के दाम बढ़कर 50000 पार पहुंचे, जानिये आज के रेट

Unlock 5 की गाइडलाइन जारी होने के पहले ही बाजार के लिए यह अच्‍छी खबर है। सोने के भाव बढ़ गए हैं। कारोबारी सप्‍ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने के साथ ही चांदी के भी दामों में इजाफा हुआ है। यह तेजी अभी कायम रहने की भी उम्‍मीद जताई जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर दिसंबर वायदे की सोने की कीमत 0.25 फीसद या 123 रुपये की बढ़त के साथ 50,261 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा अक्टूबर वायदे की सोने की कीमत इस समय एमसीएक्स पर 0.21 फीसद या 107 रुपये की बढ़त के साथ 50,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। सोने की वैश्विक वायदा कीमत में भी मंगलवार दोपहर बढ़त देखने को मिली है। वैश्विक स्तर पर सोने के भाव की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार दोपहर सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.21 फीसद या 4 डॉलर की बढ़त के साथ 1,886.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.09 फीसद या 1.66 डॉलर की गिरावट के साथ 1,879.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

- Install Android App -

जानिये क्‍या हैं चांदी के दाम

वायदा बाजार में चांदी की घरेलू कीमतों में भी मंगलवार दोपहर तेजी देखने को मिली है। दिसंबर वायदा की चांदी का भाव एमसीएक्स पर मंगलवार दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर 0.28 फीसद या 168 रुपये की तेजी के साथ 60,564 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा चांदी की वैश्विक वायदा कीमत में भी मंगलवार दोपहर तेजी देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर चांदी के भाव की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार दोपहर कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.36 फीसद या 0.09 डॉलर की बढ़त के साथ 23.69 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.16 फीसद या 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 23.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।