jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गांव में पहुंचा बिजली विभाग, शिविर में 90 शिकायतों का मौके पर निराकरण,,,, जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का हुआ अवलोकन, गांध... जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का हुआ अवलोकन, गांध... दोगने पहले अपने कार्यकाल में एक किलोमीटर सड़क बनवाकर दिखाएं, फिर विकास पर सवाल उठाएं: राजेश गोदारा 24 वर्षीय युवक की मौत पर छीपाबड़ में बवाल, महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम; हत्या का मामला दर... हंडिया : देवउठनी ग्यारस के बाद शुरू हुआ माँ नर्मदा की पैदल परिक्रमा का सिलसिला, रिद्धनाथ घाट पर उमड़... थाना सिवनी मालवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई सूखा घोषित होने के बावजूद सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही फर्जी सिम का बड़ा खेल : MP में 1,437 फर्जी सिम पकड़ी, 80 गिरफ्तार ग्राम तिनसिया में सल्फास खाने से महिला की मौत 

बिग ब्रेकिंग न्यूज : “सड़क दुर्घटना” बस में सवार 18 लोगों की मौत, ड्राइवर की एक झपकी और उजड़ गए कई परिवार

उत्तरप्रदेश : बड़ी ही दुखद खबर आ रही है सीतामढ़ी से बुधवार की अल सुबह दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में सवार तीन परिवार उजड़ गए। दो परिवार तो पूरी तरह से खत्म हो गए हैं। इनमें एक परिवार बिहार के शिवहर जिले में हिरागा निवासी लाल बाबू दास का है। वहीं दूसरा परिवार मुलहारी जिले में शिवोली के रहने वाले मो. शफीक का परिवार है। इन दोनों ही परिवारों के चार चार लोग इस हादसे में मारे गए हैं. इसी प्रकार दिल्ली में रहने वाली शबाना और उनकी बेटी नगमा की मौत हुई है। यह हादसा मंगलवार-बुधवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुआ है, उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में यह हादसा आगरा से करीब 247 किमी पहले हुआ है. इस हादसे में डबल डेकर बस का एक हिस्सा पूरी तरह साफ हो गया है. वहीं इस हिस्से की ओर सो रहे लोगों की मौत हो गई है, सीओ बांगरमऊ के मुताबिक इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद उन्नाव में सड़क हादसे में जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

- Install Android App -

 

Harda Mandi Bhav: आज 03/05/2024 का हरदा, सिराली, टिमरनी, खिरकिया मंडी भाव | Harda Mandi Rates Today