jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

इंदौर को स्वच्छता में लगातार नंबर एक होने पर बहुत बधाई : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

इंदौर। इंदौर के डेली कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म शताब्दी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने इंदौर की स्वच्छता की जमकर तारीफ की।

‘स्वच्छता में कई बार नंबर एक आने पर बधाई’

इंदौर के डेली कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में ‘शून्य से शतक: एक शताब्दी अटल भारत की’ नामक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘इंदौर शहर को लगातार कई बार देश में स्वच्छता में नंबर वन आने पर बहुत बधाई।’

अटल फाउंडेशन के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन

- Install Android App -

कार्यक्रम का आयोजन अटल फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया था, जिसका लक्ष्य देश भर में अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों और उनके नेतृत्व की मिसाल को जन-जन तक पहुंचाना है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन दोपहर इंदौर पहुंचे और मुख्य अतिथि के रुप में डेली कॉलेज के धीरूभाई अंबानी सभागृह में आयोजित समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मांगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन और मूल्यों को याद किया।

‘अटल जी का जीवन कई अनुभवों से भरा प्रेरणादायक सफर था’

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सिर्फ एक राजनेता के रूप में ही नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति में समावेशी नेतृत्व और सेवाभाव की नई परंपरा स्थापित की। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व सिर्फ एक राजनेता नहीं था, बल्कि वह जीवन के कई अनुभवों से भरा एक प्रेरणास्पद सफर था।

वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी प्रचारक, कवि, लेखक और राजनेता के रूप में अनगिनत यूरियों में अपनी छाप छोड़ गए। मुख्यमंत्री ने अटल जी की असाधारण नेतृत्व क्षमता, संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण और आपातकाल के समय उनके साहसिक कदमों को याद किया। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि अटल जी की सोच आज भी देश के युवा और भविष्य की पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।