jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया बस स्टैंड मार्केट में अतिक्रमण पर भड़के दुकानदार, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज... गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हरदा : शासकीय रॉयल्टी पर रेत खदान से रेत लाकर बेचने वाले ट्रेक्टर मालिकों का आरोप, ग्राम पटवारी दिनेश ठाकुर के द्वारा अवैधानिक रूप से पैसे की करते है। मांग ,नहीं देने पर झूठे केस बनाने की देते है। धमकी 

हरदा: बुधवार को एक दर्जन से अधिक लोग हरदा कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहा शिकायतकर्तागण ने शपथ पत्र देकर जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को शिकायत की।

शिकायत में पटवारी दिनेश ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए।

शिकायत कर्ताओं ने कहा कि हमआग शासकीय रॉयल्टी पर रेत खदान ग्राम डेठी जिला नर्मदापुरम से रेत का परिवहन अपने-अपने वाहनों से कर हरदा जिले में विक्रय करते हैं।

, रॉयल्टी प्रत्येक ट्रिप की ऑनलाईन वाहन के साथ उपलब्ध रहती हैं।

उसके बाद भी दिनेश ठाकुर पटवारी जो हल्का पटवारी भी नहीं हैं, वे ग्राम बरकला/चारखेडा पटवारी हल्का नंबर 24 तहसील टिमरनी के पटवारी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी अनाधिकृत/अवैधानिक रूप से हमारे वाहनों को रौकते हैं।

वाहन रौककर रॉयल्टी का समय समाप्त करवाते हैं, रूपयों की मांग करते हैं।

- Install Android App -

रूपये न देने पर हम एवं हमारे वाहनों पर झूठे प्रकरण बनाकर हमें आर्थिक, मानसिक, शारीरिक रूप से तंग परेशान किया जाता हैं, झूठे प्रकरण में अनावश्यक रूप से जुर्माना जमा कर न्यायालयीन कार्यवाहियों में भाग दौड करना पड़ता हैं,।

शिकायत कर्ताओं ने कहा 

उपरोक्त पटवारी दिनेश ठाकुर द्वारा हम पर दबाब बनाया जाता हैं कि आप लोग बघवाड/बिच्छापुर से रेत परिवहन कीजिए लेकिन हमने उनसे मना कर दिया हैं, क्योंकि बघवाड/बिच्छापुर रेत खदान हरदा जिले में हैं, और हरदा जिले में अभी रॉयल्टी पूर्णतः बंद हैं।

कुछ लोगों के माध्यम से उपरोक्त पटवारी महोदय ने बघवाड/बिच्छापुरा से रेत का अवैध परिवहन करवाया हैं, मौके पर जाकर निरीक्षण करने पर स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। ट्रेक्टर चालकों ने पटवारी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। ज्ञात हो कि उक्त पटवारी पर पूर्व में भी कई बार आरोप लग चुके है।

इनका कहना है।

आरोप झूठे है। में अनुविभागीय अधिकारी के साथ में ही जाता हूं। उनके आदेश का पालन करता हूं।

दिनेश ठाकुर पटवारी