jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

इटारसी : 30 अक्टूबर को होगा विराट छप्पन भोग

इटारसी। जिले के सबसे विराट छप्पन भोग प्रसंग का आयोजन श्री द्वारकाधीश मंदिर इटारसी में इस बार आंवला नवमी पर 30 अक्टूबर, गुरुवार को होगा। जिसकी तैयारियां आज से प्रारंभ भी हो गई हैं। ज्ञात रहे कि यह पारंपरिक भव्य प्रसंग, मंदिर से जुड़े करीब 100 भक्तों की पद विहीन छप्पन भोग समिति हर साल करती है। जिसमें हर वर्ष करीब दस हजार श्रद्धालु ठाकुर जी को समर्पित छप्पन भोग की भोजन प्रसादी अनुशासन के साथ कतार बद्ध हो ग्रहण करते हैं। समिति ने जिले व नगर के सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित करते हुए छप्पन भोग प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का निवेदन किया है। शाम 6 बजे से गिरिराज जी के दर्शन, छप्पन भोग दर्शन शाम 7.15 बजे से और प्रसादी वितरण रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा।