jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

विशाल सर ने करियर को दी नई दिशा : प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। सुपरहिट फिल्म ‘कमीने’ के 16 साल पूरे होने पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। एक्ट्रेस प्रियंका ने बताया कि इस फिल्म ने उनके करियर की दिशा बदल दी और निर्देशक विशाल भारद्वाज को इसके लिए उन्होंने तहे दिल से शुक्रिया कहा। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़े कुछ सीन्स की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। उन्होंने लिखा, “स्वीटी भोपे (फिल्म में मेरा किरदार) मेरे दिल के बेहद करीब है। जब मैं मियामी में फिल्म ‘दोस्ताना’ की शूटिंग कर रही थी, उस दौरान मुझे विशाल भारद्वाज सर का फोन आया। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि वे मुझे अपनी फिल्म में लेंगे क्योंकि उस समय मेरी इमेज एक ‘कमर्शियल हीरोइन’ की थी। लेकिन उन्होंने मुझे ‘कमीने’ का हिस्सा बनाया और यह मेरे करियर का टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ।”

- Install Android App -

प्रियंका ने आगे बताया कि विशाल भारद्वाज ने उनसे वादा किया था कि इस किरदार के बाद वह उनके लिए कुछ स्पेशल बनाएंगे और फिर दोनों ने मिलकर ‘सात खून माफ’ बनाई, जिसने प्रियंका की एक्टिंग को नए मुकाम पर पहुंचा दिया। अभिनेत्री ने कहा, “विशाल सर से मैंने सीखा कि रिसर्च करना और किरदार की गहराई में उतरना कितना जरूरी होता है। ‘कमीने’ ने मुझे अभिनय की नई समझ दी।” फिल्म ‘कमीने’ में शाहिद कपूर ने डबल रोल निभाकर दर्शकों को चौंका दिया था। वहीं अमोल गुप्ता जैसे कलाकारों ने भी अपनी मजबूत अदाकारी से कहानी को जीवंत बना दिया। प्रियंका ने बताया कि इसी फिल्म के सेट पर उनकी पहली मुलाकात हेयरस्टाइलिस्ट मुबिना रटोंसी से हुई थी, जो बाद में उनकी करीबी दोस्त बन गईं। उन्होंने कहा, “वो भी क्या दिन थे, पूरे 16 साल हो गए और आज भी वे यादें ताजा हैं।”