WhatsApp पर इन दिनों नए फीचर्स को लेकर अपडेट्स आ रहे हैं। खबर है कि आने वाले दिनों में कुछ और नए अपडेट्स आने वाले हैं। इन्हीं में से एक अपडेट है वीडियो से जुड़ा। इसके बाद यूजर्स के लिए अपनी WhatsApp चैट में ShareChat के वीडियोज भी देख सकेंगे। फिलहाल इसमें YouTube के वीडियो ही देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए लेटेस्ट बीटा वर्जन जारी किया है जिसमें उन्हें मल्टी वॉलपेपर फीचर्स मिलेंगे। लेटेस्ट बीटा वर्जन को iOS और एंड्राइड दोनों प्लेटफॉर्म के लिए पेश किया गया है।
WhatsApp अपडेट्स की जानकारी देने वाली WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए ShareChat वीडियो सपोर्ट की सुविधा उपलब्ध करा दी है। इसका मतलब है कि यूजर्स अब WhatsApp चैट में ShareChat वीडियो भी देख सकेंगे। खास बात है कि यह वीडियो देखने के लिए चैटिंग से बाहर आने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप पिक्चर-इन-पिक्चर मोड(PiP) में इसे देख सकते हैं।
इसके अलावा यह भी जानकारी गई है कि लेटेस्ट बीटा अपडेट में iOS यूजर्स को मल्टी वॉलपेपर फीचर्स मिलेंगे। कंपनी iOS यूजर्स के लिए चैट में वॉलपेपर कस्टमाइजेशन पर काम कर रही है और जल्द ही इसे लाइव किया जाएगा। इसके बाद यूजर्स अलग-अलग चैट में अपने पसंदीदा वॉलपेपर सेट कर सकते हैं।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि WhatsApp के एंड्राइड और आईओएस यूजर्स को जल्द ही बीटा वर्जन में ShareChat वीडियो सपोर्ट इनेबल करने की सुविधा मिलेगी। कंपनी इस सर्विस को धीरे-धीरे अपने सभी यूजर्स तक पहुंचाएगी। नया फीचर आने के बाद यूजर्स ShareChat वीडियो को WhatsApp में ही प्ले कर सकेंगे। इसके लिए केवल वीडियो में दिए गए प्ले बटन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद वीडियो पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में प्ले हो जाएगी। हालांकि, इस बारे में अभी तक WhatsApp की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सामने आई रिपोर्ट के बाद उम्मीद की जा रही है कि यूजर्स को नए फीचर्स के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।

