jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

घर में आग से फटे सिलेंडर व एसी कंप्रेसर से महिला की मौत

ग्वालियर। ग्वालियर के दौलतगंज स्थित बालाबाई के बाजार की संकरी गली में रविवार दोपहर एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद परिवार के लोग बाहर नहीं निकल पाए और लपटों के बीच फंस गए। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से खिड़कियां व कांच तोड़कर पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन परिवार की बहू अंकिता अग्रवाल की दम घुटने से मौत हो गई।

आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 40 से अधिक गाड़ियों से पानी डाला गया, इसके बावजूद देर रात तक मकान में आग धधकती रही। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक बालाबाई के बाजार में कुंजबिहारी प्लाइवुड से जुड़े दिनेश अग्रवाल, गिर्राज अग्रवाल और हरिओम अग्रवाल का पुराना मकान है। तीनों भाइयों का परिवार इसी मकान में एक साथ रहता है। रविवार दोपहर अचानक घर में लगे विंडो एसी में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के समय घर में परिवार के छह से अधिक सदस्य मौजूद थे। अचानक फैली आग और धुएं के कारण सभी लोग घबरा गए और बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल पाया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सभी लोग घर के अंदर ही फंस गए।

- Install Android App -

बाथरूम में बंद हो गई थी महिला
परिवार के अधिकांश सदस्य किसी तरह छत की ओर पहुंच गए, लेकिन घर की बहू अंकिता अग्रवाल पत्नी सचिन अग्रवाल आग और धुएं से बचने के लिए बाथरूम में जाकर बंद हो गईं। आग और धुएं के कारण उनका दम घुट गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने खिड़कियां और कांच तोड़कर घर में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि अंकिता को गंभीर हालत में बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिलिंडर और एसी कंप्रेसर फटने से भड़की आग
स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने के दौरान घर में रखे सिलिंडर और एसी के कंप्रेसर भी फट गए। इन धमाकों के कारण आग और तेजी से फैल गई। इससे आसपास के लोगों में भी भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक सतीश सिकरवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह और नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया।