jhankar
ब्रेकिंग
परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार नौसर के निजी स्कूल में बच्चों ने खुद बनाई राखियां, छात्राओं ने बांधा रक्षा-सूत्र

अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ का दौरा कर सकते हैं राहुल

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ का दौरा कर सकते हैं जिस दौरान वह कुछ धार्मिक स्थलों पर जाएंगे और पार्टी नेताओं के साथ बैठक एवं जनसभाएं करेंगे। गांधी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी की जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के इस महीने के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी बातचीत हुई।

- Install Android App -

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता मीडिया से कहा, ‘‘अगले सप्ताह यानी नवरात्र के दौरान राहुल गांधी छत्तीसगढ़ का दौरा कर सकते हैं। एक-दो दिन में तिथि तय हो जाएगी।’’ इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल तथा अन्य नेता मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि बसपा और अजीत जोगी की पार्टी ‘जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़’ के बीच गठबंधन होने के बाद राज्य की राजनीतिक स्थिति और पार्टी की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।