jhankar
ब्रेकिंग
बाड़मेर के शिव में सरपंच चुनाव की हार के बाद बवाल,चुनाव हारे तो समर्थकों ने किया हंगामा विद्युत शिकायत निवारण फोरम की बैठक कल, छोटा हरदा में होगी सुनवाई आज भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा मैरिज गार्डन और कैटरिंग में घरेलू सिलेंडर मिला तो होगी जब्ती हरदा में बाल स्वयंसेवकों ने निकाली रैली नागरिको ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर बना आग का गोला,देर रात हुआ दर्दनाक हादसा अमेरिका में बड़ा विमान हादसा : फ्लोरिडा में Learjet 60 क्रैश, बहामास जा रहे 9 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, सुबह कोहरे के साथ गुलाबी ठंड शुरू टिमरनी में प्रशासन के आदेश हवा में,प्रतिबंध के बाद भी नहीं रुक रही नरवाई जलाने की घटनाएं हरदा में आरओ प्लांट विवाद ने पकड़ा तूल: नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी पर धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा...

अदालत में सुनवाई के दौरान थानेदार ने सेशन जज पर बोला हमला,जज के ऊपर तान दी पिस्तौल, लोगों ने दरोगा की जमकर की पिटाई

आचार्य सदीपन
नई दिल्ली/ मधुबनी, 
बिहार के मधुबनी से बेहद चौंकाने और हैरान करने वाली खबर आ रही है। प्राप्त सूचना के अनुसार गत दिवस मधुबनी में झंझारपुर कोर्ट के अंदर ही एडीजे पर एक थानेदार ने हमला बोल दिया। थानेदार ने जज के साथ मारपीट की और उन पर पिस्टल भी तान दी। इस दौरान थानेदार के साथ एक दरोगा भी मौजूद था। थानेदार की कारस्तानी से कोर्ट परिसर में खलबली मच गई। कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने थानेदार के हाथ से पिस्टल छीनी और उसे पकड़कर जमकर धुना। आपाधापी और मारपीट में पुलिस के दोनों अधिकारी और जज के अलावा एक कर्मचारी और कुछ अधिवक्ता घायल हुए हैं।

जज ने दरोगा को किया था तलब, दरोगा एक दिन बाद कोर्ट पहुँचा,कहासुनी के दौरान हुई घटना

जानकारी के मुताबिक एडीजे प्रथम अविनाश कुमार ने घोघरडीहा थानाध्यक्ष गोपाल कृष्ण को उसी थाना क्षेत्र की एक महिला आशा देवी द्वारा दिए गए एक आवेदन के बारे में पूछताछ के लिए बुलाया था। बुधवार को ही पुलिस अधिकारी को बुलाया गया था जबकि वह गुरुवार को एएसआई अभिमन्यु कुमार शर्मा के साथ पहुंचे। पूछताछ के दौरान ही कहासुनी हो गयी। इस पर थानेदार ने जज के साथ हाथापाई शुरू कर दी। थानेदार ने पिस्टल भी तान दी।

- Install Android App -

वकीलों और कर्मचारियों ने दौड़कर दारोगा पर किया नियंत्रण

एडीजे के साथ हाथापाई से अचानक अफरातफरी मच गई। एडीजे के चैंबर से हल्ला मचने पर कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ता और कर्मचारी दौड़कर चैंबर में पहुंचे और थानाध्यक्ष के हाथ से उसका पिस्टल छीनकर स्थिति को काबू में किया। थानेदार को काबू में करने के साथ ही भीड़ ने दोनों पुलिस अधिकारियों की पिटाई की। घटना की सूचना मिलते ही सारे अधिवक्ता न्यायालय कक्ष के समक्ष जमा हो गए और दोनों पुलिस अधिकारियों को अपने कब्जे में लेकर चैंबर में ही धकेल कर बंद कर दिया। अधिवक्ताओं का कहना है यह दोनों पुलिस अधिकारी को कोर्ट से ही रिमांड कर भेजा जाए और प्राथमिकी दर्ज की जाए।

सूचना मिलते ही एसडीएम और डीएसपी पहुंचे कोर्ट

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम और डीएसपी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने एडीजे के साथ बैठक की। कहा जा रहा है कि जज के आवदेन पर दोनों पुलिस अधिकारी पर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।