jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

अब Policybazaar पर भी मिलेगा LIC का बीमा

भारतीय जीवन बीमा निगम  ने उपभोक्ताओं के लिए टर्म और निवेश उत्पादों  के उच्चतम विकल्प उपलब्ध कराने के लिए पॉलिसीबाजार  के साथ हाथ मिलाया है। LIC बीते कई दशकों से बीमा उत्पाद उपलब्ध करा रही है। दोनों कंपनियों ने औपचारिक रूप से 3 फरवरी, 2022 को एकसाथ कारोबार शुरू किया।

- Install Android App -

इस समझौते के वक्‍त LIC उत्तर मध्य क्षेत्र, नई दिल्ली के क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश भगत और पॉलिसीबाजारडॉटकॉम के CEO सरबवीर सिंह सहित दोनों कंपनियों के टॉप मैनेजमेंट उपस्थित थे। सरबवीर सिंह ने कहा कि इस करार के साथ हमारा रणनीतिक उद्देश्य वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छोटे शहरों में अपनी पहुंच का विस्तार करना है। भारतीय जीवन बीमा निगम ने देश में जीवन बीमा सेगमेंट का नेतृत्व किया है और इसलिए यह करार लोगों तक व्यापक पहुंच प्रदान करेगा। हमें भारतीय जीवन बीमा निगम के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है और हम सभी लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि सरकार LIC को मार्च अंत में शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराएगी। LIC के IPO को लेकर विवरण पुस्तिका को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्दी ही इसे बाजार नियामक सेबी (भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड) के पास जमा कराया जाएगा। एलआईसी की विनिवेश राशि इस साल के बजट में शामिल है क्योंकि हमारा इसे 31 मार्च से पहले सूचीबद्ध कराने का लक्ष्य है। सरकार के लिए विनिवेश लक्ष्य हासिल करने को लेकर एलआईसी का आईपीओ (LIC IPO) काफी महत्वपूर्ण है।