jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

अवैध खनन रोकने गए पटवारी पर रेत माफियओं का हमला

भोपाल : मध्यप्रदेश में अवैध खनन करने वाले माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चंबल में कई अफसरों को मौत के घाट उतारने के बाद भी सरकार इन पर कार्रवाई करने में नाकाम साबित हुई है। एक बार फिर इन माफियाओं ने एक पटवारी को निशाना बनाया है। आरोप है कि पटवारी संजय उईके साथ खनिज माफियाओं ने मारपीट की है। घटना 2 अक्टूबर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर को पटवारी मंडला जिले के तहसील घुघरी में दौरा करने निकले थे। पटवारी ने रेत माफियाओं को छिवला टोला पर खनन करते देखा। यहां रेत का अवैध परिवहन करते हुए देखा गया। ट्रैक्टर से रेत का अवैध भण्डारण किया जा रहा था, जिसकी जानकारी ली गई। भण्डारण संबंधी अनुमति व रॉयल्टी के बारे में पूछताछ की गई। जहां पर संतोषजनक जानकारी न मिलने पर पंचनामा बनाकर कार्यवाई किए जाने पर वाहन चालक एवं पूरन, टीकाराम, सुखलाल के साथ अन्य लोगों द्वारा पटवारी को जमकर पीटा। देर रात माफियाओं के चुंगल से जान बचाकर भागे पटवारी ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष गीतेन्द्र गीतू बैरागी ने कहा कि पटवारी द्वारा संघ को जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने एसडीएम से मुलाकात कर चर्चा की और घुघरी थाना में संबंधित माफियाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।