jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

कपडे़ की दुकान में लगी आग से कपड़े,फर्नीचर जलकर खाक

मकड़ाई एक्सप्रेस बड़वानी। जिले के ठीकरी थाना क्षेत्र के दवाना गांव में कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। सूचना पर आई पुलिस और ठीकरी के फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है|दुकान मे लगी आग से कपड़ा व्यापारी का बहुत नुकसान हो गया करीब 8-9 लाख रुपये सामान खाक हो गया है। ब्राहमणगांव के दीपक भावसार की गीते काम्पलेक्स में किराये पर दुकान लेकर व्यापार प्रारंभ किया था।इसके लिए उन्होने कुछ लोगो से कर्ज भी लिया था ब्राह्मणगांव निवासी दीपक भावसार की गीते कॉम्प्लेक्स में मां वैष्णो देवी के नाम से दुकान है। दीपक ने किराए पर दुकान लेकर कपडा दुकान खोली हुए है। पीडि़त व्यापारी भावसार ने बताया कि अल सुबह 6 बजे उनके पास दवाना से अंशुल पाटीदार आया और उसने दुकान से धुआं और तेज लपटे निकलने की सूचना दी। अन्य व्यापारी भाइयों के साथ मौके पर गए तो आग विकराल रूप ले चुकी थी।

- Install Android App -

फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया

ठीकरी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया पर कपड़ों में आग बहुत तेजी से फैल गई थी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकानदार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया था| वहीं आसपास अन्य लगी दुकानों में भी आग फैलने का खतरा मंडराता नजर आ रहा था। जिस पर काबू पाया गया है।इस प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए व्यापारियों को अपनी अपनी दुकानों का ध्यान रखना होगा। गर्मी के चलते शार्ट सर्किट या कोई कारण आगजनी की घटनाओ में इजाफा करती है।