jhankar
ब्रेकिंग
किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला: मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां माहवारी स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा

कमिश्नर द्वारा निलंबित तहसीलदार को बहाल करते हुए दो वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकी

मकडाई समाचार छतरपुर |सागर संभाग के कमिश्नर मुकेश शुक्ला ने छतरपुर जिले के तत्कालीन बक्सवाहा एवं घुवारा तहसीलदार  त्रिलोक सिंह पुषाम को निलंबन से बहाल करते हुए उनकी आगामी दो वार्षिक वेतन वृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकने की शास्ति अधिरोपित की है। तहसीलदार  पुषाम को 28 नवंबर 2020 को निलंबित किया गया था।  कमिश्नर  शुक्ला ने  त्रिलोक सिंह पुषाम की अंकित पुत्र गणेश प्रसाद यादव निवासी बक्सवाहा की पानी की टंकी में डूबने से मृत्यु पर देय आर्थिक सहायता राशि 4 लाख रूपये का भुगतान असफल होने पर, पुर्नभुगतान के लिए कोई प्रयास न करने पर एवं प्राकृतिक प्रकोप, खरीफ फसल सूखा एवं अतिवृष्टि के 91,88,150 रूपये के देयक के असफल भुगतान में कोई रूचि न लेने पर आगामी दो वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकी है।